फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber ??criminals withdraw 95 thousand rupees by changing ATM in Kirawali

किरावली में एटीएम बदलकर साइबर अपराधियों ने निकाले 95 हजार रुपये

Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??criminals withdraw 95 thousand rupees by changing ATM in Kirawali
किरावली। थाना अछनेरा के गांव अभुआपुरा निवासी हरेंद्र सिंह का एटीएम बूथ पर बहाने से कार्ड बदलकर साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 95,600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर अछनेरा थाने में दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चचेरे भाई रवि के साथ पांच दिसंबर को किरावली कस्बे में लगे एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। दो बार प्रयास करने के बाद भी रुपये नहीं निकले। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने बहाने से उसका कार्ड लेकर रुपये निकालने की कोशिश की, उनसे भी रुपये नहीं निकला। आरोप है कि इसी दौरान इन युवकों ने उसका कार्ड बदल लिया और एटीएम बूथ से दोनों चले गए। कुछ ही देर में ही उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने सात बार मेें उसके खाते से 95,600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना अछनेरा में दी। एसएसआई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed