{"_id":"5d35f5da8ebc3e6d250db817","slug":"cyber-criminals-hack-youtube-channel-bya-mobile-gmail-id-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुराफाती हैकर्स ने धार्मिक यू-ट्यूब चैनल को बना दिया रोमांटिक, चलने लगे ऐसे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफाती हैकर्स ने धार्मिक यू-ट्यूब चैनल को बना दिया रोमांटिक, चलने लगे ऐसे वीडियो
Wed, 24 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
हैकर्स ने एक मोबाइल की ईमेल आईडी हैक कर ली। इसके बाद आईडी से बने एक धार्मिक यू-ट्यूब चैनल का नाम बदलकर रोमांटिक चैनल कर दिया। इसमें हालीवुड फिल्मों की क्लिप आ रही है। इसका पता चलने पर चैनल संचालक ने पुलिस से शिकायत की। मामला साइबर क्राइम सेल में भेजा गया है।
गांव बुढ़ाना, ताजगंज निवासी नंदकिशोर ने जुलाई 2017 में गुलशन स्टूडियो आगरा के नाम से अपना यू-ट्यूब चैनल बनाया था। इस चैनल पर धार्मिक कार्यक्रम के अलावा श्रीमद्भागवत कथा के वीडियो डाले जाते हैं। चैनल के 26 से 27 हजार सब्सक्राइबर हैं।
यह चैनल नंद किशोर के भाई विक्रम यादव की ईमेल पर आईडी पर बना था। 19 जुलाई को नंदकिशोर ने चैनल खोला तो चालू नहीं हुआ। उन्होंने यू ट्यूब पर सर्च किया। इसमें गुलशन स्टूडियो आगरा को चालू करने पर रोमांटिक हलमार्क मूवीज 2019 लिखा आ रहा है।

Trending Videos
इसमें हालीवुड फिल्म की क्लिप आ रही हैं। इसका पता चलने पर नंदकिशोर सोमवार को थाना हरीपर्वत आए। उन्हें यहां से साइबर क्राइम सेल भेज दिया गया।
मोबाइल हो गया था बंद
हैकर्स ने नंदकिशोर के मोबाइल की जीमेल आईडी को हैक किया। इस कारण उनका मोबाइल भी बंद हो गया। मगर, वह तब समझ नहीं पाए थे। अब आईडी काम नहीं करने की वजह से मोबाइल भी नहीं चल रहा है। मोबाइल को चालू कराने के लिए मोबाइल एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं।