फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals duped a retired professional by pretending to be a CBI officer

UP: CBI से बोल रहा हूं, तुम्हारे बेटे ने दुष्कर्म किया है...सेवानिवृत्त पेशकार ऐसे फंसे, गवां बैठे 4 लाख रुपये

Sat, 27 Jul 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 09:32 AM IST
सार

सेवानिवृत्त पेशकार जिसे सीबीआई अफसर समझ रहे थे, वो जालसाज निकला।  सेवानिवृत्त पेशकार से आरोपी ने चार लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। हकीकत सामने आई तो सेवानिवृत्त पेशकार के होश उड़ गए। 
 

विज्ञापन
Cyber criminals duped a retired professional by pretending to be a CBI officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

सीबीआई अफसर बताकर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त पेशकार को ठग लिया। दुष्कर्म में बेटे की गिरफ्तारी का झांसा देकर 4 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। कॉल करने के दौरान आरोपियों ने बेटे की आवाज सुनाकर परिवार को दहशत में भी डाल दिया। जेल भेजने का डर दिखाकर रकम ली। मामले में साइबर सेल ने 4 महीने में जांच पूरी की। इसके बाद थाना सिकंदरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी देव प्रकाश शर्मा दीवानी न्यायालय में पेशकार थे। वह आकाशवाणी और ताज महोत्सव से भी जुड़े हैं। 26 मार्च को उनका छोटा बेटा दिल्ली गया था। दोपहर में एक बजे देव प्रकाश के पास व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने वाले ने कहा कि वह सीबीआई दफ्तर दिल्ली से बोल रहे हैं। अपने को अफसर और नाम राजेश कुमार बताया। कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म में फंस गया है।
विज्ञापन



 

फोन पर बेटे की आवाज भी सुनाई। इसमें किसी के रोने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। वह कह रहा था कि पापा मुझे इनसे बचा लो। इन्होंने मुझे बहुत मारा है। उन्हें लगा कि बेटा रो रहा है। वह डर गए। कहने लगे कि किसी तरह बेटे को छोड़ दो। उनसे 4 बार में खातों में 4 लाख रुपये जमा करा लिए गए। कॉल भी नहीं कटने दिया। बाद में बेटे का फोन आया। उसने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है। इस पर उन्हें ठगी का पता चला।

 

साइबर सेल पुलिस की लापरवाही
देव प्रकाश शर्मा का कहना है कि साइबर सेल पुलिस ने भी लापरवाही की। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। साइबर सेल की रिपोर्ट का इंतजार करती रही। जांच पूरी होने पर 4 महीने बाद केस लिखा गया। मगर, अब आरोपियों के खाते में रकम नहीं बची है।


 
विज्ञापन

एआई का कर रहे इस्तेमाल
आशंका है कि साइबर ठगों ने पिता को बेटे की आवाज सुनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया होगा। इससे आवाज बनाकर सुनाई होगी। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed