फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals cheats three lakh rupees in the name of transport company in agra

आगरा: साइबर अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये, ऐसे की वारदात

Sun, 28 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber criminals cheats three lakh rupees in the name of transport company in agra
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

साइबर अपराधियों ने गाजियाबाद की एक कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित कर्मचारी आगरा का रहने वाला है। उसने ट्रक से कंपनी का माल भेजने के लिए इंटरनेट पर ट्रांसपोर्ट कंपनी का नंबर खोजा था। मगर वह नंबर साइबर अपराधियों का निकला। उन्होंने माल भाड़ा की रकम एडवांस के रूप में जमा करा ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के रोहता निवासी अनिल कुमार गाजियाबाद की कंपनी में काम करते हैं। एक सप्ताह पहले कंपनी का माल कुछ ट्रकों में लोड करके दूसरे राज्यों में भेजा जाना था। इस पर अनिल कुमार ने इंटरनेट पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का नंबर खोजा। उन्हें एक नंबर मिल गया। इस नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बात की। 
विज्ञापन


उसने कहा कि माल सुरक्षित ट्रक से पहुंचाया जाएगा। इस पर अनिल ने भरोसा कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनसे एडवांस के रूप में भाड़े की रकम जमा करने के लिए कहा। इस पर अनिल ने 22 और 23 फरवरी को रकम जमा कर दी। उनसे तीन लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बावजूद माल लोड करने के लिए ट्रक नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने नंबर पर संपर्क किया। मगर, नंबर बंद हो गया। इस पर अनिल ने रेंज साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता की आईडी पर है नंबर 
रेंज साइबर सेल के मुताबिक, जिस नंबर पर कॉल की गई, उसकी आईडी कोलकाता की है। इस नंबर पर बात करने वाले की लोकेशन कोलकाता की आ रही है। हालांकि गैंग दिल्ली का होने की आशंका है। इस पर टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है।

बैंक नहीं करते हैं कॉल : चेतन भारद्वाज 
रेंज साइबर थाना के एक्सपर्ट एसआई चेतन भारद्वाज ने बताया कि इंटरनेट पर किसी एजेंसी, बैंक और कंपनी का हेल्पलाइन नंबर मोबाइल नंबर के रूप में उपलब्ध नहीं हो सकता है। हेल्प लाइन नंबर 1800 से शुरू होता है। यह नंबर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड पर भी लिखे होते हैं। 

किसी सर्विस के लिए इंटरनेट से हेल्पलाइन नंबर की खोज करने से बचें। किसी कंपनी और बैंक के आफिस से ही नंबर प्राप्त करना चाहिए। बैंक किसी को कॉल नहीं करता है। फोन पर खाते की जानकारी भी नहीं ली जाती है। मैनेजर कॉल कर सकते हैं। मगर, वह भी लेन-देन के लिए बैंक में ही बुलाते हैं। 

रेंज साइबर थाना के नंबर पर सुझाव और शिकायत के लिए करें संपर्क 
बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड, लाटरी, बीमा पॉलिसी आदि के नाम पर ठगी की शिकायत के लिए रेंज साइबर थाना के नंबर 7839876645 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस से सुझाव के साथ ही सहायता ली जा सकती है। अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed