{"_id":"5e0dadae8ebc3e87c80fb266","slug":"cyber-criminals-cheating-25-lakh-lottery-bya-kbc-from-whatsapp-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़कर ठगी की तैयारी, केबीसी के नाम पर 25 लाख की लॉटरी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़कर ठगी की तैयारी, केबीसी के नाम पर 25 लाख की लॉटरी का झांसा
Thu, 02 Jan 2020 02:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:15 PM IST
व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर लोगों से ठगी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर साइबर अपराधियों ने भी लोगों से ठगी की तैयारी कर रखी है। वह लोगों को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा दे रहे है। खंदौली के एक सामाजिक कार्यकर्ता को बुधवार को ऐसे ही एक ग्रुप से जोड़ लिया गया। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की।
खंदौली के राम नगर निवासी अनीष उपाध्याय उर्फ अंतू सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले कहा था कि उनके मोबाइल नंबर पर लाटरी लगी है। मगर, अनीष ने ध्यान नहीं दिया।
बुधवार को उनके नंबर को एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसकी व्हाट्स एप डीपी में अमिताभ बच्चन का फोटो लगा है। इस पर कौन बनेगा करोड़पति लिखा हुआ है। ग्रुप में तकरीबन 150 लोग जुड़े हुए हैं। नंबर एक ही सीरीज के हैं।
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप
- फोटो : अमर उजाला
ग्रुप में ऑडियो और वीडियो हैं। इसमें कौन बनेगा करोड़पति में लाटरी निकलने के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही एक नंबर पर व्हाट्स एप से जानकारी लेने के लिए कहा गया है।
अनीष ने ग्रुप एडमिन के नंबर के बारे में पता किया। वह पाकिस्तान का नंबर निकला। अनीष ने एसएसपी आफिस में शिकायत की। मगर, एसएसपी के नहीं मिलने के कारण सुनवाई नहीं हुई। उन्हें साइबर सेल में शिकायत करने के लिए बोल दिया गया।
पहले भी हो चुकी हैं शिकायत
साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी की कोशिश पहले भी हो चुकी है। इस मामले में साइबर सेल में कई शिकायत भी आ चुकी हैं। साइबर अपराधी फर्जी आईडी के नंबर और इंटरनेट कॉलिंग करके लाटरी निकलने के बारे में कहते हैं। खातों में रकम जमा करा लेते हैं। इस तरह से झांसे में न आएं। फोन पर कोई जानकारी न दें।