{"_id":"62162f2b2f1d7f02df38ca78","slug":"cyber-criminals-cheated-student-by-pretending-to-sell-cheap-iphone-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: साइबर अपराधियों ने 12 हजार में आईफोन का झांसा देकर ठगे 32 हजार, छात्र को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: साइबर अपराधियों ने 12 हजार में आईफोन का झांसा देकर ठगे 32 हजार, छात्र को बनाया शिकार
Wed, 23 Feb 2022 06:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 06:27 PM IST
सार
आगरा में साइबर अपराधियों ने एक छात्र को ठगी का शिकार बनाया। उसे सस्ता आईफोन बेचने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठग लिए.
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में साइबर अपराधियों ने सैन्य कर्मी बनकर बीए के छात्र को अपना शिकार बना लिया। 60 हजार का आईफोन 12 हजार में बेचने का झांसा दिया। इसके बाद खाते में 32 हजार रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
सदर निवासी छात्र हेमंत ने बताया कि उसके दोस्त ने फेसबुक पर दो दिन पहले एक विज्ञापन देखा था। इसमें 60 हजार रुपये का आईफोन 12 हजार रुपये में देने की बात लिखी थी। इस पर दोस्त ने उसे बताया। मोबाइल पसंद आने पर विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया। एक व्यक्ति ने रिसीव किया।
विज्ञापन
उसने कहा कि वो सेना में है। उसकी पोस्टिंग दूसरे राज्य में होने वाली है। वहां मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए अपना नया आईफोन बेच रहा है। यह सुनकर हेमंत तैयार हो गया। साइबर अपराधी ने उसे अपना फोटो भी भेज दिया। इस पर उसे विश्वास हो गया।
विज्ञापन
तीन बार में जमा कराई रकम
साइबर अपराधी ने हेमंत से पहले तीन बार में 12 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद रकम की मांग बंद नहीं की। उससे कहा कि वह इतनी रकम और जमा कर दे। इसके बाद ही मोबाइल भेजेगा, जितनी रकम ज्यादा आएगी, वह वापस कर देगा। इससे हेमंत झांसे में आ गया।उसने 12 हजार और जमा कर दिए। इसके बाद बहाना बनाकर आठ हजार रुपये और जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर हेमंत ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। हेमंत ने बुधवार को साइबर सेल में शिकायत की।
जागरूकता से बचाव संभव
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों कोे ठगी का शिकार बनाते हैं। अधिक कीमत का सामाना कम कीमत में देने का झांसा देते हैं। ऐसे में सावधान रहें। सामान मिलने पर ही भुगतान करें।पहले से रकम जमा करने के लिए कहा जाए तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। फोन पर किसी को अपने खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दें। साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। जागरूकता से ही बचाव संभव है।