फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Criminals cheated a lady in Agra on pretext of online Hotel booking in Agra Crime News

Agra Crime: बेटे की शादी के लिए ऑनलाइन बुक कराया था होटल, सच सामने आया तो उड़ गए होश

Sat, 27 Aug 2022 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

 गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च करने के बाद महिला ने शादी समारोह के लिए ऑनलाइन होटल बुक कराया था। उसने एडवांस के रूप में 25 हजार रुपये भी जमा करा दिए। लेकिन बाद में जब होटल में जानकारी की गई, तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।  
 

विज्ञापन
Cyber Criminals cheated a lady in Agra on pretext of online Hotel booking in Agra Crime News
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने विवाह समारोह के लिए होटल बुक करने का झांसा देकर एक महिला से 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता के बेटे की शादी है, जिसके लिए उसने गूगल से नंबर सर्च किया था। पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


धोखाधड़ी की घटना आनंदपुरम, शाहगंज निवासी ऋचा अग्रवाल के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर में उनके बेटे की शादी है। वह विवाह समारोह के लिए होटल बुक करना चाहती थीं। इसके लिए 20 अगस्त को गूगल पर होटल की वेबसाइट खोज रही थीं। उन्हें एक होटल की वेबसाइट मिली। इसमें एक नंबर दिया गया था। उन्होंने नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने होटल का अधिकारी बताया। कहा कि होटल बुक हो जाएगा। इसके लिए एडवांस में रुपये होटल के खाते में जमा कराने होंगे। वह तैयार हो गईं। उन्होंने दो बार में एक बार 10,000 रुपये तो दूसरी बार 15,236 रुपये जमा कराए।

विज्ञापन

होटल देखने गई, तब हुई जानकारी 

ऋचा ने बताया कि वह होटल देखने गईं तो पता चला कि किसी तरह की बुकिंग नहीं हुई है। उन्होंने मोबाइल नंबर बताया। मगर, कर्मचारियों ने बताया कि इस नंबर के व्यक्ति को नहीं जानते हैं। जिस खाते में रकम जमा हुई है वह भी होटल का नहीं है। इस पर उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत साइबर क्राइम के पोर्टल पर की। मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि साइबर सेल से रिपोर्ट लेकर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed