साइबर अपराध: साइबर ठगों ने ट्रैक्टर का विज्ञापन देकर ठेकेदार से ठग लिए 93 हजार रुपये, ऐसे बनाया शिकार
साइबर ठगों ने ठेकेदार से ट्रैक्टर के नाम पर पहले रकम ले ली थी। धीरे-धीरे बहाना बनाकर उससे कुल 93 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद ट्रैक्टर मांगे जाने पर ठग ने अपना नंबर बंद कर लिया। ऐसे मामले की पूरी पोल खुली। हालांकि मामले की शिकायत के चार महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में ठेकेदार मुकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 93 हजार रुपयों की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, मगर चार महीने में कार्रवाई नहीं हुई। बीते सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस प्रार्थना पत्र दिया है।
ऐसे बनाया ठेकेदार को शिकार
एत्मादपुर के नई बस्ती निवासी मुकेश के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2021 में फेसबुक पर ट्रैक्टर का विज्ञापन देखा था। उन्हें ट्रैक्टर पसंद आ गया। विज्ञापन में एक मोबाइल नंबर लिखा था। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम सोनू बताया था। कहा कि वह चार गियर वाला अपना पुराना ट्रैक्टर 1.20 लाख रुपये में बेच रहा है। वह ट्रैक्टर लेने के लिए तैयार हो गए। इस पर उनसे पांच हजार रुपये खाते में जमा करने के लिए बोला। उन्होंने रकम दे दी।
अगले दिन फोन करके ट्रैक्टर कंपनी से भेजने की जानकारी दी। कुछ देर बाद उनके पास फिर फोन आया इस बार कहा कि ट्रैक्टर में जीपीएस लगा है। ट्रैक्टर के आगरा की सीमा में आते ही बंद हो जाएगा। जीपीएस को चालू करने के लिए उन्हें 25 हजार रुपये और जमा कराने होंगे। मुकेश ने रकम जमा कर दी। 10 नवंबर को उनके पास एक और कॉल आई। उनसे कहा गया कि वह ट्रैक्टर आगरा की सीमा पर लेकर आ गए हैं। उनसे 30 हजार रुपये और जमा करा लिए।
ट्रैक्टर घर नहीं पहुंचने पर खुली पोल
उनसे तकरीबन 93 हजार रुपये जमा करा लिए गए। ट्रैक्टर घर नहीं आने पर मुकेश ने नंबर पर कॉल किया। मगर, मोबाइल स्विच ऑफ आया। कई बार मिलाने पर भी मोबाइल चालू नहीं हुआ। इससे उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की। जन सुनवाई पोर्टल और थाने में भी शिकायत कर दी। मगर, कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस आया था।