फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime With Co Taj Surksha Mohsin Khan Creat Fake Id

साइबर अपराधः सीओ की फोटो लगा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, दोस्तों से मांगे रुपये

Sun, 19 Jul 2020 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 12:00 PM IST
सार

  • मैसेज भेजकर दस से 25 हजार रुपये तक मांगे
  • साइबर अपराधी का आईपी एड्रेस मुंबई का निकला

विज्ञापन
Cyber Crime With Co Taj Surksha Mohsin Khan Creat Fake Id
डेमो इमेज

विस्तार

साइबर अपराधियों ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) ताज सुरक्षा मोहसिन खान के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। प्रोफाइल में सीओ का फोटो भी लगा दिया है। इसके बाद मैसेंजर से दोस्तों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि मुंबई के अपराधी ने असली आईडी से फोटो कापी करके फर्जी आईडी बनाई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उनकी फेसबुक की असली आईडी की प्रोफाइल से फोटो कापी करके फर्जी आईडी बनाने के लिए प्रोफाइल पर लगाया गया, जिससे फेसबुक फ्रेंड समझें कि असली आईडी है। दोस्तों से मैसेज भेजकर दस से 25 हजार रुपये तक मांगे गए। यह भी कहा गया कि कुछ दिन में लौटा देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपहरण के बाद दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या, मथुरा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके एक परिचित को शक हो गया। उसने इसकी जानकारी सीओ को दी। सीओ ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को साइबर सेल की मदद से बंद कराया। साइबर अपराधी का आईपी एड्रेस मुंबई का निकला। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के बारे में पता चल गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इंस्पेक्टर की बनाई थी आईडी 
पिछले दिनों साइबर अपराधियों ने इंस्पेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इसके बाद लोगों से रुपये मांगे थे। इंस्पेक्टर के परिचित को शक हो गया था। लॉकडाउन के बाद साइबर क्राइम के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों से साइबर अपराधी किसी न किसी तरीके से रकम ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed