फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber crime

हैदराबाद एसपी साइबर क्राइम को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
कासगंज। हैदराबाद की एसपी साइबर क्राइम को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी युवक को कासगंज पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। हैदराबाद पुलिस आरोपी को साथ ले गई। आरोपी 9 माह पहले अकाली नेता को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी नोइल पुत्र एलिन ने सोशल मीडिया पर हैदराबाद की महिला एसपी साइबर क्राइम को अश्लील मैसेजे भेजा। महिला एसपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी के कासगंज का होने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम के एसआई नरेंद्र रेड्डी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद पुलिस के साथ उसके आवास पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे साथ ले गई। बताया कि आरोपी ने इससे पहले पंजाब की महिला अकाली नेता को अश्लील मैसेज भेजे थे। 7 जनवरी, 2020 को पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। वह ढाई माह तक पंजाब के मोहली जेल में रहा। लॉकडाउन के दौरान वह छूटकर घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद की एसपी साइबर क्राइम को अश्लील मैसेज भेजने वाले को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसे पंजाब की पुलिस भी अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। वह मोहाली जेल में रहा था। -राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed