फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime In Atm Cabin Fraud Arrests By Agra Police Hindi News

साइबर अपराध: एटीएम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार, मदद का झांसा देकर बदलता था कार्ड

Fri, 10 Sep 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:02 AM IST
सार

राजपुर चुंगी निवासी विदेश चंद्र अग्रवाल 12 अगस्त को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी उनको मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल दिया गया था।

विज्ञापन
Cyber Crime In Atm Cabin Fraud Arrests By Agra Police Hindi News
एटीएम - फोटो : pixabay

विस्तार

थाना सदर पुलिस ने एटीएम केबिन में लोगों को मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाले गैंग के सदस्य फिरोजाबाद निवासी संजय राठौर को गिरफ्तार किया है। उसने हाल ही में दो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए थे। पीड़ितों ने मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी का एक साथी अभी फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

राजपुर चुंगी निवासी विदेश चंद्र अग्रवाल 12 अगस्त को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी उनको मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल दिया गया था। इसके बाद खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए थे। इसी तरह बड़ा उखर्रा निवासी गौरव कुमार का एटीएम कार्ड बदल दिया गया। वो 19 अगस्त को राजपुर चुंगी स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पर पहले से एक युवक खड़ा था। एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर युवक  आगे आ गया। उसने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से दस बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने मुकदमे दर्ज कराया है।

विज्ञापन

एक साथी फरार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें फिरोजाबाद के संगम नगर निवासी संजय राठौर के बारे में पता चला। वह अपने साथियों के साथ वारदात करता है। बृहस्पतिवार को उसको रोहता से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 75500 रुपये, एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। उसका एक साथी प्रेम राठौर फरार है। 

एटीएम के कार्ड स्लॉट में फंसा देते हैं कागज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजय राठौर ने पूछताछ में बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। काम नहीं मिला तो वह इसी तरह से एटीएम में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने लगा। इसमें उसका साथी फिरोजाबाद निवासी प्रेम राठौर भी शामिल रहता है। वह दोनों ऐसे एटीएम में जाते हैं, जहां पर गार्ड तैनात नहीं रहता है। एटीएम केबिन में खड़े हो जाते हैं। वह एटीएम के कार्ड लगाने वाले स्लॉट में कागज फंसा देते हैं। इस कारण कार्ड लगाने पर भी काम नहीं करता है। इससे रुपये नहीं निकलते। जो लोग रुपये निकालने आते हैं, उनके पीछे खड़े होकर उनके एटीएम का पिन देखते रहते हैं। जब लोग रुपये नहीं निकलने की शिकायत करते हैं तो उनके पास मदद के लिए चले जाते हैं। एक साथी बात करता है दूसरा एटीएम कार्ड बदलकर दे देता है। एटीएम केबिन से पीड़ित के बाहर निकलते ही खाते से रकम निकाल लेते हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। 
ये भी पढ़ें:
मैनपुरी: बुखार से वृद्धा सहित दो महिलाओं की मौत, अस्पताल में 37 मरीज भर्ती

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed