फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber cell got back 78 thousand rupees to the victim of fraud from Any Desk application

Firozabad: साइबर सेल ने वापस दिलाए 78 हजार रुपये, अंजान के कहने पर मोबाइल में ये एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही कट गई थी रकम 

Mon, 23 May 2022 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 04:35 PM IST
सार

शिकोहाबाद में एनी डेस्क एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया था। बदमाशों ने पीड़ित महिला को कॉल कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और फिर एनी डेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करवा कर उसके अकाउंट से करीब 78 हजार रुपए निकाल लिए थे। 
 

विज्ञापन
Cyber cell got back 78 thousand rupees to the victim of fraud from Any Desk application
Online Fraud - फोटो : istock

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महिला से एनीडेस्क एप डाउन लोड कराकर उसके क्रेडिट कार्ड से 78500 रुपये निकाल लिए गए। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने तत्काल प्रभाव से साइबर सेल को इसकी जानकारी दी। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पैसों को ट्रांसफर होने से रोक दिया। इसके बाद पूरी प्रक्रिया कर, साइबर सेल ने खाते से काटी गई धनराशि को महिला को वापस करा दिया।
विज्ञापन

 
सिरसागंज निवासी मोनिका सिंह के मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके (मोनिका) क्रेडिट कार्ड में कुछ कमी आ गई है। उसने पीड़िता से मोबाइल में एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। साथ ही विश्वास दिलाया कि इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद वह उसका क्रेडिक कार्ड सही कर देगा। शातिर की बातों में पीड़िता फंस गई और अपने मोबाइल में एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड कर लिया।
विज्ञापन


एप डाउन लोड करते ही युवक ने पासवर्ड डालकर उसे कनेक्ट करने के लिए कहा।  जैसे ही महिला ने कनेक्ट किया, युवक उसके मोबाइल को स्वयं चलाने लगा। फिर उसने एक पासवर्ड डाल कर ओटीपी नंबर पूछा। जैसे महिला ने ओटीपी बताया, युवक ने उसके खाते से 78,500 रुपये निकाल लिए। महिला ने तुरंत ही साइबर सेल के नंबर पर फोन कर अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी दी। साइबर सेल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए महिला के रुपये को ट्रांसफर होने से बचा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed