फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   currpotion, PM awas yojna

फर्जीवाड़ा: नहीं बने मकान, हो गया भुगतान

Thu, 29 Aug 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
currpotion, PM awas yojna
currpotion, PM awas yojna
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना तहत सरकार लोगों को आवास मुहैया करा रही है। इसमें भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। किशनी विकास खंड की ग्रामसभा बसैत में योजना में फर्जीवाड़ा का मामला उजागर हुआ है। मामले में बिना मकान बने ही अफसरों ने लोगों को निर्धारित रुपयों का भुगतान कर दिया। सोशल ऑडिट के दौरान ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। ऑडिट की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में लाभार्थियों से रिकवरी कराने, रिपोर्ट दर्ज कराने, संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्रों का चयन ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, बीडीओ की सहमति से किया जाता है। पात्रों को तीन किस्तों में आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। अभिलेखों के अनुसार ग्रामसभा बसैत में 41 प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी लाभार्थियों के खातों में धनराशि का भुगतान भी कर दिया गया है। एक महीने पहले किशनी ब्लॉक का सोशल ऑडिट हुआ तो पता चला गांव में पांच ऐसे लोग हैं, जिनके योजना के तहत मकान नहीं बने हैं, लेकिन उनके खातों में धनराशि का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद से विभाग में हड़कंप है। फर्जीवाड़े की बात सामने आने केे बाद संबंधित लोग मामले की लीपापोती करने में जुट गए हैं। सोशल ऑडिट टीम ने स्थलीय सत्यापन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सोशल ऑडिट निदेशालय को कार्रवाई करने की संस्तुति सहित भेज दी है।
पांच मकानों में मिला फर्जीवाड़ा
सोशल ऑडिट टीम को पांच मकानों में फर्जीवाड़ा मिला है। ग्रामसभा बसैत निवासी कल्यान सिंह, हरराजपुर निवासी प्रमोद कुमार उसके भाई रमेश कुमार, प्रताप सिंह तथा पृथ्वीपुर निवासी प्रताप सिंह के योजना के तहत मकान बनाए गए हैं। मौके पर नहीं मिले हैं। अरविंद कुमार पूर्व कोटा डीलर के साथ ही उनका दो मंजिला पुराना मकान मिला है। वहीं, कल्यान सिंह के पुराने मकान में बैंक ऑफ इंडिया पटल शाखा संचालित है।
12 गांव आते हैं ग्रामसभा बसैत में
ग्रामसभा बसैत में 12 गांव आते हैं। इनमें बसैत, खरगपुर, बैरागपुर, बरहा, हरराजपुर खुर्द, हरराजपुर कला, नगरिया, पृथ्वीपुर, नगला काशी, चंदरपुर, नगला काशी, नगला केवल शामिल हैं। ग्रामसभा मनें योजना के तहत 41 मकान बनाए गए हैं। इनमें से पांच मकानों में फर्जीवाड़ा सामने आया है।

कैसे जारी हो गए प्रमाणपत्र
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान पूर्ण होने पर संबंधित बीडीओ प्रमाणपत्र जारी करते हैं। इसमें कहा जाता है कि लाभार्थी ने योजना के तहत मानक के अनुसार मकान बनाकर पूर्ण कर लिया है। जिन पांच मकानों के प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। वह स्थलीय निरीक्षण में मौके पर नहीं पाए गए हैं।
इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।
-गणेश प्रसाद, बीडीओ किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed