फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cunning father-son duo arrested for tampering with ATM and withdrawing money in Agra

Agra News: एटीएम में ये ट्रिक करके उड़ा लेते ग्राहकों के पैसे, पुलिस भी हैरान; शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 10:59 PM IST
सार

ताजनगरी में एटीएम में छेड़छाड़ करके ग्राहकों के पैसे निकालने वाले गैंग के शातिर पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने 15 हजार रुपये पार किए। 

विज्ञापन
cunning father-son duo arrested for tampering with ATM and withdrawing money in Agra
ATM, एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एटीएम की कैश विंडो में पत्ती लगाकर रकम रोक लेते थे। ग्राहक के जाने के बाद बदमाश पत्ती हटाकर रकम निकाल लेते थे। बुधवार को थाना न्यू आगरा पुलिस ने दिल्ली के दो युवकों को गिरफ्तार किया। वह बिना गार्ड वाले एटीएम में वारदात को अंजाम देते थे। पूर्व में एत्माद्दौला क्षेत्र में भी इसी तरह का गैंग पकड़ा गया था।

विज्ञापन


न्यू सुभाष नगर, लॉयर्स कॉलोनी निवासी संतोष महाजन ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बेटा साहिल 28 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे नेहरू नगर स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गया था। डेबिट कार्ड लगाने पर खाते से 15 हजार रुपये कट गए। 
विज्ञापन


मगर, एटीएम से रकम नहीं निकली। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक की शाखा में जाकर भी शिकायत की। एटीएम के कैमरे देखने पर पता चला कि दो युवकों ने मशीन में छेड़छाड़ की थी। इसके बाद 15 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की तलाश की। दिल्ली के कुतुब विहार निवासी अनुज कुमार शर्मा और उसके पिता राजाराम शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह लायर्स कॉलोनी स्थित एटीएम के बाहर खड़े थे। उनसे पांच हजार रुपये, दो कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक कार और छह काले रंग की पट्टी बरामद की गईं। वह पट्टी को कैश विंडो पर लगा देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed