कासगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार मंच आवास विकास कॉलोनी के द्वारा भीम कथा का आयोजन आंबेडकर पार्क आवास विकास पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच के अध्यक्ष आरके सिंह, संयोजक रामेश्वर दयाल जाटव, संरक्षक अयोध्या प्रसाद, राकेश कुमार नागर नौबतराम, लौंगश्री बौद्ध, दामोदर प्रसाद, महामंत्री बृजेश कुमार गौतम ने गौतम बुद्ध व आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भीम कथा का वाचन ज्ञान सिंह बौद्ध ने किया।
उन्होंने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए संविधान में समानता की व्यवस्था की। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामेश्वर दयाल ने किया। क्रांती देवी, ओम प्रकाश गौतम, जयप्रकाश, प्रेमपाल सिंह, दिनेश चंद्रा, गजराज सिंह, मोतीलाल, बृजेश कुमार, हरीश बाबू, अयोध्या प्रसाद, नौवत राम, राजेंद्र बाबू, डॉ. रमेश चंद्र, सोरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, राधे श्याम, माखन सिंह, रविंदर सिंह, जयवीर सिंह, एडवोकेट मानिक चंद गौतम, सूबेदार सिंह इंजीनियर, विद्या सागर, विमल कुमार, पूनम प्रधान, नवलेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।