फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural,marriage,samoohik vivah,SDM

गरीब कन्या का विवाह कराना किसी पुनीत कार्य से कम नहीं : गुप्ता

Mon, 15 Mar 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
cultural,marriage,samoohik vivah,SDM
टूंडला के शिखराश्रम में सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को आशीर्वाद देते पदाधिकारी, एसडीएम व विध? - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर की सेवा संस्था ने सोमवार को 11 गरीब वर-वधुओं का विवाह समारोह कार्यक्रम संपन्न कराया। हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार सभी जोड़े विधिवत रूप से दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिनको समिति के पदाधिकारियों, एसडीएम एवं विधायक ने आशीर्वाद दिया। संस्था के संस्थापक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि किसी गरीब कन्या का विवाह कराना किसी पुनीत कार्य से कम नहीं होता।
विज्ञापन

इस दौरान सभी दूल्हे बैंड-बाजों के साथ बारात लेकर नाचघर से दीपा का चौराहा, बल्देव रोड, मुख्य बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल शिखराश्रम पर पहुंचे। जिनमें संस्था के पदाधिकारी एवं दूल्हों के परिवार के लोग बरात में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर बरात लेकर पहुंचे सभी दूल्हों ने दुल्हनों को वरमाला पहनाकर अपनी जीवनसंगिनी बनाया। एसडीएम बुशरा बानो और विधायक प्रेमपाल धनगर ने संस्था के पदाधिकारियों के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जय प्रकाश श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा, मनप्रीत सिंह कीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता, राममोहन श्रीवास्तव, सतेंद्र गुप्ता, दिनेश दीक्षित, उदयवीर सिंह पोनियां, डा. जेएस यादव, डा. सत्यप्रकाश धनगर, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष मनप्रीत सिंह कीर ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed