फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

अंधविश्वास एवं नशे से दूर रहने को किया जागरूक

Mon, 07 Dec 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
cultural
कासगंज के आर्य समाज मंदिर कोटरा द्वारा ग्राम बरखुरदार में आयोजित हवन यज्ञ में मौजूद लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आर्य समाज मंदिर कोटरा के द्वारा ग्राम वरखुर्रदार में धार्मिक कार्यक्रम किए गए। जिनमें हवन यज्ञ, भजन एवं प्रवचन हुए। वहीं अंधविश्वासों एवं नशे से दूर रहने वेदों की ओर लोटने का आह्वान किया गया। हवन यज्ञ में लोगों ने आहुतियां दी।
विज्ञापन

आर्यसमाज मंदिर कोटरा प्रधान एलपी वर्मा ने कहा कि अंधविश्वास व आडंबर समाज की कुरीति है। आर्य समाज के द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेदों पर विश्वास करें। कुरीतियों को छोड़े, जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। अजयपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है। कीटाणुओं का नाश होता है। वहीं सकारात्मक ऊर्जा भी यज्ञ से मिलती है।
विज्ञापन

यही वेदों के अनुसार भी सही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नशे से दूर रहे। शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सभी तरह के व्यसन हानिकारक हैं। इनसे स्वास्थ्य तो खराब होता ही है वहीं परिवार में कलह भी रहती है। उन्होंने वैदिक यज्ञ में ग्रामीण दंपतियों से यज्ञ से आहुतियां दिलाई। इस दौरान कुमरपाल, राकेश कुमार, चिंरजीलाल, मानपाल, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य आर्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed