{"_id":"601ba2cf8ebc3e71144c36d2","slug":"ctet-solved-question-paper-sent-on-six-whatsapp-groups-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा में छह व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया था हल प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा में छह व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया था हल प्रश्नपत्र
Thu, 04 Feb 2021 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का पेपर लीक करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड विकास यादव ने वाट्सएप पर दो ग्रुप बनाए थे। इन ग्रुप से परीक्षार्थी और कोचिंग संचालकों को जोड़कर प्रश्नपत्र भेजा गया था। बाद में आगरा में आने के बाद छह ग्रुप पर हल प्रश्नपत्र डाल दिया गया था। अब पुलिस यह पता करने में लगी है कि इन ग्रुपों से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सीटीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में लोहामंडी थाने में कोचिंग संचालक विकास शर्मा निवासी लता कुंज, मोहित यादव निवासी वीर नगर, कुलदीप फौजदार निवासी फतेहपुर सीकरी, प्रभात शर्मा निवासी ककुआ और थान सिंह निवासी गांव सहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
संबंधित खबर- सीटीईटी पेपर लीक मामला: एसटीएफ को मिली कामयाबी, मास्टरमाइंड विकास यादव प्रतापगढ़ से पकड़ा
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विकास ने व्हाट्सएप के दो ग्रुप बनाए थे। इन पर लोगों को जोड़कर प्रश्नपत्र भेजा था। इसके बाद आगरा में छह ग्रुप पर यह शेयर किया गया। इसे हल कर दिया गया था। अब यह पता किया जा रहा है कि इन ग्रुपों से कौन-कौन लोग जुड़े थे। परीक्षार्थी हल प्रश्नपत्र को देख पाए या नहीं।
पुलिस के सवाल
- व्हाट्सएप ग्रुप के डिलीट डाटा में क्या है।
- किन ग्रुपों पर प्रश्नपत्र भेजा गया।
- इस गैंग में कितने लोग शामिल हैं।
- रुपये का लेनदेन किस प्रकार से किया गया।