फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CTET examination in Mainpuri

31 जनवरी को मैनपुरी के 26 केंद्रों पर आयोजित होगी सीटेट परीक्षा

Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
CTET examination in Mainpuri
मैनपुरी। 31 जनवरी को आयोजित होने वाली सीटेट के लिए जिले में 26 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 21345 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की कड़ी निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को जिले में दो पालियों में सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 26 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में 11029 और द्वितीय पाली में 10216 परीक्षार्थी बैठेंगे। बृहस्पतिवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इसमें जिला कोर्डीनेटर सीबीएसई बोर्ड डॉ. राममोहन और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने परीक्षा की तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा के लिए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिली मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
परीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी बीराम, अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उपजिाधिकारी सदर ऋषिराज और सीओ सिटी अभय नारायण राय को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी करहल, उपजिलाधिकारी किशनी, उपजिलाधिकारी भोगांव, उपजिलाधिकारी कुरावली और उपजिलाधिकारी घिरोर को सेेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा तैनात
सीटेट के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निदेऱश दिए गए हैं कि वे परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ ही यहां तैनात स्टाफ पर भी पूरी तरह से नजर रखेंगे।
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
सीटेट परीक्षा के लिए सैनिक स्कूल आगरा रोड खर्रा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा रोड, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर, एनके कॉलेज ऑफ फार्मेसी नगला बलू, रजनीश कान्वेंट स्कूल भोजपुरा, पेराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना, अमन इंटरनेशनल स्कूल भांवत रोड, कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड, सेंट थॉमस स्कूल सिविल लाइन, बालाजी ग्लोबल एकेडमी अहिरवा, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सीआरबी मेमोरियल स्कूल, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाडीवान, ब्लूमिंग बड्स एजूकेयर एकेडमी हलपुरा, जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसबीआरएल एकेडमी, बीएनएल जूनियर स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजेश इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन आगरा रोड, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी, लॉर्ड कृष्णा जूनियर हाईस्कूल महमद नगर, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, लॉर्ड कृष्झा पब्लिक स्कूल देवी रोड को केंद्र बनाया गया है।

सीटेट परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाओं का आयोजन होगा। मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed