फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CTET exam

मैनपुरी में सीटेट परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसी सहित जिला प्रशासन अलर्ट

Sat, 30 Jan 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
CTET exam
शहर के आरसी डिग्री कॉलेज में सीटेट परीक्षा को लेकर सिटिंग प्लान चस्पा करता कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 26 केंद्रों पर रविवार को सीटेट के लिए सिटिंग प्लान और अन्य तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गईं। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोआर्डीनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जिले में कुल 26 केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 11 हजार 29 और द्वितीय पाली में 10 हजार 187 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह साढ़े सात बजे केंद्र प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। साढ़े नौ बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके बाद किसी भी दशा मेें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर साढ़े 12 बजे प्रवेश प्रारंभ होगा दो बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस कारण अभ्यर्थी समय से पहुंचे। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 26 परीक्षा केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर, 26 एसआई, 26 हेड कांस्टेबल, 52 कांस्टेबल, 52 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा डेढ़ सेक्सन पीएसी को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी परीक्षार्थियों के लिए रैन बसेरा में कराई व्यवस्था
सीटेट परीक्षा में जिले के अलावा फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उप जिलाधिकारी को शहर के सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
शहर की सभी फोटो स्टेट की दुकानें रहेंगी बंद
सीटेट को देखते हुए जिले की सभी फोटोस्टेट की दुकानें बदं रहेंगी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कोतवाल को निर्देश दिए हैं कि वह सुबह छह बजे ही सारी फोटो स्टेट की दुकानें बंद करा दें।
ये साथ अवश्य लाएं।
मास्क, 50 एमएल की सैनिटाइजर की बोतल, हैंड ग्लव्स, पारदर्शी पानी की बोतल, इंटरनेट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, कोई एक पहचान पत्र, ब्लू या ब्लैक बाल प्वॉइंट पेन।
ये साथ लेकर न आएं
परीक्षा के दौरान कॉपी, किताब, हाथ घड़ी, अंगूठी, अन्य जेवरात, पर्स, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे हेडफोन, ब्लूटुथ डिवाइस, मोबाइल फोन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित होगा।

अफवाह फैलाने वालों को भेजा जाएगा जेल
एसपी अविनाश पांडेय ने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुये बताया कि किसी को भी फर्जी सूचनाएं अथवा फेक वीडियो मीडिया में शेयर करने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी को ऐसी जानकारी मिलती है तो उसे सीधे जिलाधिकारी अथवा पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया जाए। अन्यथा की स्थिति में फर्जी खबर फैलाने वालों को चिह्नित करके पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed