फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CTET-2024 Last date of application extended now you will get chance till this date

सीटेट-2024: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

Sat, 25 Nov 2023 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

सीटेट-2024 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि  23 नवंबर तक ही थी। फॉर्म में त्रुटि सुधार 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच किया जा सकेगा।
 

विज्ञापन
CTET-2024 Last date of application extended now you will get chance till this date
सीटेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी/सीटेट) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जिला समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड ने सीटेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 27 नवंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 23 नवंबर तक ही थी। फॉर्म में त्रुटि सुधार 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच किया जा सकेगा।
विज्ञापन


135 शहरों में परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड हर साल सीटेट का आयोजन करती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है। पहली जुलाई में, दूसरी दिसंबर माह में होती है। सीटेट अब 21 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। पेपर-2 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि पेपर-1 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा 20 भाषाओं में देश के लगभग 135 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
विज्ञापन



परीक्षा पैटर्न
सीटीईटी में दो पेपर होते हैं, पहली से कक्षा पांचवीं तक का शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर-1 और कक्षा 6 से आठवीं तक का शिक्षक बनने के लिए पेपर-2 देना होता है। सफल उम्मीदवार देश के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी विद्यालयों में शिक्षक के पद के आवेदन के पात्र हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी श्रेणी) के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सीटेट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीटेट जनवरी 2024 के लिए आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed