फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crushing session of Nayauli Sugar Mill started with Boiler Poojan

बॉयलर पूजन के साथ ही शुरू हुआ न्यौली चीनी मिल का पेराई सत्र

Tue, 23 Nov 2021 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Nayauli Sugar Mill started with Boiler Poojan
कासगंज की न्यौली चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर हवन पूजन करते चेयरमैन डीपी यादव, प्र? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में बॉयलर पूजन के साथ ही नए पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। सोमवार शाम को बॉयलर पूजन पर धार्मिक अनुष्ठान किया गया। चीनी मिल के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और गन्ना विभाग के अफसरों ने हवन कुंड में आहुति देकर विधिविधान से मिल का शुभारंभ किया। पहले दिन गन्ना खरीदा भी गया॥
विज्ञापन

गन्ना पेराई के लिए न्यौली चीनी मिल पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है। शासन स्तर से पहले ही गन्ना खरीद का लक्ष्य आवंटित हो चुका है। हवन-पूजन के दौरान चीनी मिल के चेयरमैन डीपी यादव, प्रबंध निदेशक कुनाल यादव, महाप्रबंधक सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने हवन कुंड में आहुति दी। चेयरमैन ने किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें हर सहूलियत चीनी मिल की ओर से दी जाएगी। गन्ना खरीद व्यवस्थित रूप से होगी।
विज्ञापन

बॉयलर पूजन के साथ ही मिल का शुभारंभ हुआ है तो गन्ना बिक्री के लिए किसान भी पहुंचने लगे हैं। भले ही पहले दिन कम संख्या में किसान पहुंचे हों, लेकिन जितने किसान गन्ना लेकर पहुंचे चीनी मिल ने उनका गन्ना खरीदा। मिल द्वारा पूर्व में ही किसानों को गन्ना खरीद की पर्चियां भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
जिले में खरीद केंद्र - 28
पंजीकृत किसान - 9200
सत्यापित गन्ना क्षेत्रफल - 8200 हेक्टेयर
गन्ना खरीद का लक्ष्य - 64 लाख क्विंटल
बॉयलर पूजन व्यवस्थित रूप से चीनी मिल ने कर लिया है। शासन से गन्ना खरीद का लक्ष्य तय हो चुका है। खरीद केंद्र भी बनाए जा चुके हैं। ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी

चीनी मिल में विधि विधानपूर्वक बॉयलर पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया है। पूजन होते ही मिल का चक्का घूमने लगा है। गन्ना खरीद भी शुरू हो गई है। सुधीर कुमार, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed