फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CRPF personnel's wife terrified by neighbour's actions

Agra News: पड़ोसी की हरकत से दहशत में सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी

Thu, 16 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
CRPF personnel's wife terrified by neighbour's actions
मैनपुरी। शहर की एक काॅलोनी निवासी सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी दहशत में है। पड़ोस का रहने वाला आरोपी आपत्तिजनक हरकतें करता है। शराब के नशे में गालीगलौज करता है। दो बार घर पर फायर भी कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि पति सीआरपीएफ में हैं, वह दो माह बाद घर आ पाते हैं। पड़ोस का रहने वाला मुकेश राजपूत शराब के नशे में धुत रहता है। आए दिन जातिसूचक गालियां देते हुए परेशान करता है। दो बार लाइसेंसी राइफल से घर पर फायर भी कर चुका है। इस वजह से वह व बच्चे छत पर जाने से डरते हैं। आरोपी शराब के नशे में गलत इशारे करता है। आरोपी के खुद के बच्चे उसके पास नहीं रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के परिवार की एक महिला उनके घर के पास मकान बनवा रही है। निर्माण के दौरान उन्हें पानी उपलब्ध कराया था। इसी वजह से आरोपी उन्हें अब परेशान कर रहा है। पीड़िता का कहना है आरोपी काॅलोनी से भगाने की धमकी देता है। 26 सितंबर को भी आरोपी ने फायर किया था। इसका वीडियो भी है, शिकायत के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पड़ोस की रहने वाली एक अन्य महिला के साथ भी आपत्तिजनक हरकत कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed