{"_id":"5ccbdb37bdec22078f24bad2","slug":"crpf-jawan-got-second-marriage-without-divorce-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा न होने पर पत्नी को छोड़ा, सीआरपीएफ जवान ने रचाई दूसरी शादी, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा न होने पर पत्नी को छोड़ा, सीआरपीएफ जवान ने रचाई दूसरी शादी, मामला पहुंचा थाने
Fri, 03 May 2019 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 May 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोसीकलां की एक कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ के जवान ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी घर आने-जाने लगी, तब दूसरी पत्नी ने इसका विरोध किया तो जवान ने उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
बताया गया कि बच्चा न होने के कारण जवान ने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद उसने खुद को तलाकशुदा बताते हुए गोवर्धन निवासी एक महिला से शादी कर ली। जबकि जवान ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। उसे छोड़ने के बाद भी उससे मिलता रहा।
बच्चा होने के बाद पहली पत्नी घर आने-जाने लगी। इस बात का खुलासा होने पर कि वो जवान की पहली पत्नी है और उसने उसे तलाक नहीं दिया है, दूसरी पत्नी ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर जवान ने उसे घर से निकाल दिया। दूसरी पत्नी से उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि बेटे को जवान ने अपने पास रख लिया और मारपीट कर पुत्री सहित उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाना में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।