फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds of employees gathered in Vikas Bhavan to cut duty

ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन में उमड़ी कर्मचारियों की भीड़

Fri, 09 Apr 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crowds of employees gathered in Vikas Bhavan to cut duty
मैनपुरी। पंचायत चुनाव की ड्यूटी आने के बाद कर्मचारी परेशान हैं। कोई न कोई समस्या का हवाला देते हुए वे अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी लगभग दो सौ कर्मचारी विभाग भवन पहुंचे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी के प्रार्थनापत्र ड्रॉप बॉक्स में डलवाए गए। साथ ही सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित दिए।
विज्ञापन

19 अप्रैल को जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्मिकों की आवश्यकता है। ऐसे में सभी की ड्यूटी लगाने के साथ ही प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन में लगभग दो सौ कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे। पहले कुछ कर्मचारियों से मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने मुलाकात कर उनके प्रार्थनापत्र लिए, लेकिन बाद में भीड़ अधिक होने पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को ड्रॉप बॉक्स में प्रार्थनापत्र डालने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed