फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of devotees gathered in the banke Bihari temple vrindavan on Vijaya Ekadashi

वृंदावन: विजया एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पूर्व राज्यपाल ने भी किए दर्शन

Sun, 27 Feb 2022 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 07:26 PM IST
सार

विजया एकादशी पर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता बेबीरानी मौर्य ने भी ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
crowd of devotees gathered in the banke Bihari temple vrindavan on Vijaya Ekadashi
बांकेबिहारी के दर्शन करतीं पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा और वृंदावन में विजया एकादशी का पर्व रविवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। देश के कोने-कोने से आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों का रेला प्रवेश कर गया। भक्तों को देखकर लग रहा था, जैसे मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। 

विज्ञापन


ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। इधर, विजया एकादशी के अवसर पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह से ही वृंदावन की परिक्रमा देने का क्रम शुरू हो गया और शाम तक जारी रहा। 

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल ने किए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन 

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता बेबीरानी मौर्य ने भी ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का अंगवस्त्र एवं प्रसादी भेंट की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बेबीरानी मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। एकादशी पर ठाकुरजी से प्रार्थना करने आई हूं कि देश और प्रदेश में शांति बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर जाम के नाम रहीं वृंदावन की सड़कें

वृंदावन की सड़कों पर लग रहे जाम से रविवार को भी मुक्ति नहीं मिल सकी। दिनभर वृंदावन की सड़कें जाम के नाम रहीं। प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस बल के चुनाव में जाने के कारण भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

तिराहे-चौराहे पर पुलिस की गैर मौजूदगी से भी जाम के हालात हुए। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर के पास, मथुरा वृंदावन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार देखी गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed