{"_id":"6314babf2fdcc7496114a73b","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-thakur-banke-bihari-temple-on-radhashtami-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राधाष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, फिर खुली व्यवस्थाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राधाष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, फिर खुली व्यवस्थाओं की पोल
Sun, 04 Sep 2022 08:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में राधाष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण एक बार फिर मंदिर के बाहर और परिसर में अव्यवस्थाएं दिखीं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में राधा अष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर और गलियों में उमड़ी भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि न प्रशासन ने हादसे से कोई सीख ली और न लोगों को किसी अनहोनी की चिंता थी। भीड़ ने जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारियों के दावों की कलई खोलकर रख दी।
सुबह नौ बजे के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। पुलिसकर्मी और मंदिर के कर्मचारी भीड़ के दबाव को कम करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पीछे से आ रही भीड़ उनकी मेहनत पर पानी फेर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों में भी रही भारी भीड़
राधा अष्टमी पर रविवार की सुबह 7:45 पर दर्शन खुलने से पूर्व ही मंदिर के अंदर और बाहर हजारों भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा के साथ पहुंच गई। गलियां भक्तों से भर गईं। गलियों और रास्ते लोगों की भीड़ से जाम हो गए। भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर प्रबंधन और पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। पुलिसकर्मी और मंदिर के कर्मचारी भीड़ के दबाव को कम करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पीछे से आ रही भीड़ उनकी मेहनत पर पानी फेर रही थी।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में फिर दिखीं अव्यवस्थाएं
रविवार को एक बार फिर से प्रशासन की अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर 4 और 5 की तरफ जाने वाली गली में की गई बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इधर, राधा अष्टमी पर भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए और जयकारे लगाते हुए निकल लिए। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी के गगन भेदी जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।