फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Amavasya

Banke Bihari Temple: हादसे के एक सप्ताह बाद भी नहीं सुधरे हालात, मंदिर में भीड़ का दबाव बरकरार

Sat, 27 Aug 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 08:59 PM IST
सार

शनिवार को अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुई भीड़ में अफरातफरी और बदइंतजामी दिखाई दी। मंदिर से लेकर गलियों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Amavasya
बांकेबिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हादसे के एक सप्ताह बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और उसे नियंत्रण करने की व्यवस्थाओं को देखकर लगता है कि पुलिस-प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। शनिवार को अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुई भीड़ में अफरातफरी और बदइंतजामी दिखाई दी। मंदिर से लेकर गलियों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भीड़ के दबाव में श्रद्धालु पुलिस और प्रशासन को कोसते दिखे।

विज्ञापन

 
शनिवार की सुबह 7:45 पर दर्शन खुलने से आधा घंटे पहले मंदिर के बाहर गेट नंबर दो और तीन पर हजारों भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए पहुंच गई थी। जैसे ही पट खुले जन सैलाब मंदिर में प्रवेश कर गया। भीड़ का दबाव देख मंदिर के सुरक्षा में तैनात कर्मचारी और गार्ड हादसे की आशंका से घबरा गए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार और पांच की तरफ जाने वाली गली में की गई बैरिकेडिंग का भी कोई प्रभाव नहीं दिखा। यही हालात शाम को रहे।

विज्ञापन

कोई ठोस रणनीति नहीं  

शनिवार को हजारों श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े जा रहे थे। न कहीं उन्हें रोककर मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था थी और न भीड़ के दबाव को कम करने के उपाय। सुबह करीब 11 बजे मंगला आरती के समय तो हालात बिगड़ते नजर आए। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि प्रशासन ने मंदिर में आने वाली भीड़ को उनके हाल पर ही छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाकों पर पुलिस तैनात कर अपनी जिम्मेदारी निभाई

बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में प्रशासन ने एक ही योजना पर काम किया। निकास और प्रवेश मार्गों पर पुलिस का पहरा बैठाया गया है। प्रवेश और निकास मार्ग पर पुलिस दिखी। गलियों में रहने वाले मंदिर सेवायत, मंदिर के कर्मचारियों और  दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गुंजन गोस्वामी राधा सनेह बिहारी मंदिर की गली से अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आधार कार्ड दिखाने के काफी देर बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें कि जन्माष्टमी पर रात करीब 1.45 बजे मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हादसा हो गया था। मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। कई घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed