{"_id":"6444ce3d6aad0bffc7089945","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-banke-bihari-temple-on-akshaya-tritiya-2023-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने
Sun, 23 Apr 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:50 AM IST
सार
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षय तृतीया व वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव ज्यादा रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई और एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
विस्तार
अक्षय तृतीया पर रविवार की सुबह जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु अपने आराध्य के वर्ष भर में एक बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह चरण दर्शन की अभिलाषा लिए ललायित दिखे। सुगंधित इत्र और पुष्पों से महकता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं में बरबस ही आध्यात्मिक भावना का संचार कर रहा था।
मंदिर में भीनी-भीनी सुगंध और चंदन की आभा का वातावरण भक्तों को अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के श्रीचरणों की ओर खींचे ले जा रहा था। अक्षय तृतीया पर समय से कुछ पहले मंदिर के पट खुले संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारी लाल के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज को मंदिर सेवायतों ने पिछले कई दिन से तैयार किए जा रहे चंदन श्रृंगार में चंदन के साथ केसर, कर्पूर का लेप लगाकर ठंडक का अहसास कराया।
देश और विदेशों से आए श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी के चंदन प्रसाद को लेकर अपने को धन्य मान रहे थे। ठाकुरजी के दर्शन का यह क्रम सुबह और सायं कालीन बेला में चला। शाम को भी भक्तों की भीड़ संभाले नहीं संभली। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। वहीं शाम को ठाकुर बांके बिहारी महाराज सर्वांग दर्शन देंगे।