फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd for Mahakumbh Agra-Lucknow Expressway jammed queue of vehicles for 30 hours

Mahakumbh: महाकुंभ के लिए उमड़ रही भीड़...जाम हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे; 30 घंटे से लगी है वाहनों की कतार

Thu, 30 Jan 2025 09:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

24 घंटे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा से 35 हजार से अधिक वाहन गुजर चुके हैं। ये सिलसिला लगातार जारी है। टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति है।

विज्ञापन
crowd for Mahakumbh Agra-Lucknow Expressway jammed queue of vehicles for 30 hours
लखनऊ एक्सप्रेस-वे जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद भी भीड़ उमड़ रही है। संगम पर स्नान के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। एक ओर तो ट्रेन और बसें फुल चल रही हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने वाहनों से भी संगम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इन्ही के वाहनों की भीड़ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


 

आलम ये है कि वाहनों के दबाव की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे भी कराह उठा है।  फतेहाबाद क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा-21 पर अत्यधिक वाहन गुजरने की वजह से व्यवस्थाएं फेल हो गईं, जिसकी वजह से यहां पिछले 30 घंटे से जाम के हालात बने हुए हैं। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 टोल प्रबंधन ने की अतिरिक्त व्यवस्था 
टोल प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जुरैल ने बताया कि महाकुंभ को लेकर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। जिसको लेकर दोनों तरफ से जाम की स्थिति रहती है। इसके लिए टोल प्रबंधन के द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को परेशानी न हो। 
 
विज्ञापन

एक अतिरिक्त लाइन की जाएगी चालू
बुधवार शाम चार बजे से महाकुंभ से लौटने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है, जो रातभर चलते हुए गुरुवार तक जारी है। अभी पांच लेन टोल प्लाजा पर काम कर रहीं हैं। जरूरत पड़ने पर एक अतिरिक्त लाइन भी चालू की जा सकती है। 

 

35 हजार वाहन टोल से गुजरे
इंटरनेट को लेकर भी व्यवस्था की गई है, जिससे सर्वर के कारण कोई दिक्कत न हो। पिछले 24 घंटे में लगभग 35 हजार के करीब वाहन टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। यह सिलसिला देर रात शुक्रवार तक जारी रह सकता है। टोल  प्लाजा पर एक लाइन अतिरिक्त रहती है, जो 24 घंटे एंबुलेंस सेवा के लिए रिजर्व रहती है।

ये भी पढ़ें -  UP: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, 100 से 150 तक वेटिंग; वंदे भारत सहित चार ट्रेनें निरस्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed