फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   croud in market

सामाजिक दूरी की नहीं की परवाह, बिना मास्क बाजार पहुंचे हजारों लोग

Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
croud in market
3एमएनपी-18-शहर के मुख्य बाजार में कोराना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपीलें तार-तार हो गईं। भीड़ में लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। भीड़ उमड़ने की वजह फड़ पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार बना।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्रिश्चियन मैदान में साप्ताहिक बाजार नहीं लगा। इसके चलते दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों बाजार में फड़ पर सजा लीं। दोपहर होते ही बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए। बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बाजार में यह स्थिति दिनभर रही, लेकिन नियमों का पालन कराने के लिए यहां कोई अफसर नहीं पहुंचा। भीड़ में पुरुषों की तुलना में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
कोरोना काल में लोगों की लापरवाही घातक साबित हो सकती है, क्योंकि जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। 25 मार्च से 31 जुलाई तक चार महीने और छह दिन में जिले में मात्र 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। अगस्त में 12 संक्रमितों की मौत हुई। सितंबर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। सितंबर में जिले में कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई। अक्तूबर में संक्रमण की रफ्तार धीमी रही और छह लोगों की मौत हुई। नवंबर में यह आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ा और मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई। 31 अक्तूबर तक कोरोना संक्रमण से जिले में मात्र 48 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 30 नवंबर को यह संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा अभी टला नहीं है
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क भी लगाना चाहिए। लोगों की लापरवाही से परिणाम घातक हो सकते हैं।
- डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed