फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crops dive in water farmers puzzeled

रजबहा में खंदी लगने से फसल जलमग्न

Mon, 02 Mar 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
crops dive in water farmers puzzeled
02एमएनपी-34-गांव सहारा े पास रजबहा में हुई खंदी - फोटो : MAINPURI
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव सहारा के पास रजबहा में खंदी लगने से सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की गेहूं, आलू और सरसों की फसल नष्ट हो गई। किसानों की सुबह इसकी जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कानपुर ब्रांच नहर से एक रजबहा निकलकर सहारा होता हुआ नगला कवीश्वर तक जाता है। इससे सैकड़ों किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। रविवार की रात गांव सहारा के पास रजबहा में खंदी लग गई। इससे आसपास की लगभग सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। पूरी रात रजबहा का पानी खेतों में जाता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो उन्हें खंदी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन खंदी बंद कराने कोई नहीं पहुंचा। किसानों ने खुद ही किसी तरह मिट्टी डालकर पानी रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि रजबहा की सफाई सही तरीके से ठेकेदार ने नहीं कराई है। किसान हरविलास, गोविंद सिंह , जयपाल सिंह, रिंकू चौहान, लाल सिंह, विनोद कुमार, रामबिलास दुबे आदि की फसल बरबाद हो गई है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed