फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crop selling

मोबाइल की ओटीपी से गेहूं खरीद का हो रहा पंजीयन

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crop selling
एटा। गेहूं खरीद में बिचौलिया किसान का हक न मार सकें, इसे लेकर शासन स्तर पर खरीद की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया। अब मोबाइल के ओटीपी कोड के बिना खरीद का पंजीकरण नहीं हो सकेगा। ऐसे में किसान परेशान हैं। वहीं विपणन विभाग किसानों के मोबाइल से पंजीकरण कराने में मदद को तैयार है।
विज्ञापन

नियम सख्त होने का नतीजा है कि अभी तक केवल 220 किसानों के पंजीकरण हो सके हैं । पंजीकरण के लिए लिए समितियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गेहूं खरीद के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। कोई भी किसान सीधे पोर्टल पर जाकर पंजीकरण नहीं करा सकेगा।
विज्ञापन

बल्कि मोबाइल नंबर से पंजीयन होगा। मोबाइल नंबर को फीड करने के बाद पंजीकरण के दौरान मोबाइल पर ओटीपी आएगा। जब ओटीपी को फीड किया जाएगा तभी पंजीकरण संबंधी लॉगइन खुल सकेगा। यही कारण है कि छह मार्च से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में अभी तक 260 किसान पंजीकरण करा पाए हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों की समस्या को देख जन सुविधा केंद्र के साथ विभाग ने किसानों की मदद की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार के एक किसान का दाखिल होगा मोबाइल नंबर
बड़ी जोत के किसान खेत के हिस्से को पत्नी या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम करते हैं। इस बार ऐसा नहीं होगा। बड़ा किसान हो या फिर छोटा सभी का एक मोबाइल नंबर फीड होगा तथा उसकी ओटीपी से ही पंजीकरण होगा।

नई व्यवस्था से किसानों को नुकसान नहीं बल्कि फायदा है। खरीद में पारदर्शिता लाई जा रही है। मोबाइल पर पंजीकरण से किसानों के अनाज पर बिचौलियों का साया खत्म हो जाएगा।
-नंदलाल, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed