{"_id":"5c167f01bdec2256f13a48dd","slug":"crooks-looted10-kg-silver-and-3-lakh-cash-from-the-silver-trader-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बदमाशों ने व्यापारी से 10 किलो चांदी और 3 लाख कैश लूटे, विरोध करने पर की पीटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बदमाशों ने व्यापारी से 10 किलो चांदी और 3 लाख कैश लूटे, विरोध करने पर की पीटाई
Sun, 16 Dec 2018 10:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना शिकोहाबाद रोड पर शनिवार रात को कार सवार बदमाशों ने मथुरा के चांदी व्यापारी के साथ लूट की। लुटेरे चांदी व्यापारी से दस किलो चांदी, तीन लाख रुपये कैश, मोबाइल लूट ले गए। विरोध करने पर चांदी व्यापारी और उनके साथ मौजूद कर्मचारी को पीट दिया।
विज्ञापन
मथुरा के जयश्री कंपाउंड निवासी चांदी व्यापारी नितिन अग्रवाल शनिवार रात को कार से हरदोई से मथुरा लौट रहे थे। कार वह स्वयं चला रहे थे। उनके साथ उनका स्टाफ का कर्मचारी दीपक शर्मा निवासी बंगाली कॉलोनी मथुरा भी साथ था। हरदोई वह व्यापारिक कार्य से गए थे। उन्हें हाईवे से सीधे शिकोहाबाद होते हुए मथुरा जाना था लेकिन सैंगर नदी का पुल बंद होने कारण रूट डायर्वजन के चलते उन्हें अपनी कार घिरोर जसराना रास्ते पर लानी पड़ी।
विज्ञापन
जसराना होते हुए वह शिकोहाबाद आ रहे थे। जसराना क्रॉस करके वह शिकोहाबाद की तरफ करीब तीन किमी तक आए होंगे तभी काले रंग की एक कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। कार से फिल्मी स्टाइल में छह लोग उतरे। एक बदमाश ने नितिन अग्रवाल की कनपटी पर तमंचा रख दिया। शेष बदमाश कार खंगालने लगे। दीपक शर्मा को भी दो लोगों ने पकड़ लिया। विरोध करने पर नितिन अग्रवाल और दीपक शर्मा को पीटा। कार में रखी दस किलो चांदी और तीन लाख रुपये कैश लूट लिया। कार में तीन मोबाइल फोन रखे थे इन्हें भी कब्जे में ले लिया। लूटपाट कर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
चूंकि तीनों मोबाइल भी बदमाश ले गए थे इसलिए परिजनों और पुलिस को जानकारी नहीं दे पाए। किसी तरह नितिन अग्रवाल गाड़ी चलाकर शिकोहाबाद तक आए। यहां आते-आते उन्हें रात के दो बज गए। शिकोहाबाद चौराहे पर एक आटो वाले से उन्होंने फोन लिया और घर पर अपने भाईयों को जानकारी दी। मथुरा से उनके भाई विपिन अग्रवाल और राजेश अग्रवाल कार से शिकोहाबाद पहुंचे। भाई दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर पर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा चले गए। रविवार शाम करीब साढे़ सात बजे चांदी व्यापारी नितिन अग्रवाल अपने साथ हुई घटना की जानकारी देने जसराना थाने पहुंचे और तहरीर दी है।