{"_id":"64ba6c01cdf4e04b900257c3","slug":"crook-arrested-for-robbing-farmer-s-seed-store-owner-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: किसान बीज भंडार के मालिक से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, घोषित किया गया था 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: किसान बीज भंडार के मालिक से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, घोषित किया गया था 10 हजार का इनाम
Fri, 21 Jul 2023 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
आगरा पुलिस ने किसान बीज भंडार के मालिक से लूट करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में किसान बीज भंडार के मालिक से लूट करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे जाजऊ कट से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जॉन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कांत राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने एसआई कुलदीप मलिक, एसआई अमर राणा के साथ मुखबिर की सूचना पर जाजऊ कट से 10 हजार के इनामी भगत उर्फ लाला उर्फ निरंजन पुत्र भूरी सिंह निवासी नगला बुद्धा थाना बाड़ी धौलपुर को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लाला ने लादू खेड़ा में किसान बीज भंडार के मालिक लच्छीपुरा लादूखेड़ा निवासी कालीचरन त्यागी से तीन लाख की लूट की थी।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि लाला उर्फ भगत शातिर किस्म का अपराधी है। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। लाला पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।