फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile Dragged youth Into River painful death etah news

खौफनाक मंजर: युवक को मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, बेबस लोग देखते रहे, दर्दनाक मौत

Tue, 19 Jul 2022 10:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

युवक नदी के किनारे बकरी चराने गया था, तभी काली नदी से निकलकर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। युवक की टांगों को मुंह में दबाकर मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया।

विज्ञापन
Crocodile Dragged youth Into River painful death etah news
इसी मगरमच्छ ने किया था हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बागवाला थाना क्षेत्र में काली नदी के पास बकरी चराने गए करीब 18 वर्षीय युवक को मगरमच्छ ने पकड़कर नदी में खींच लिया। गांववालों के हल्ला मचाने पर मगरमच्छ ने युवक को छोड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन

 
गांव ओनघाट निवासी सौरभ (18) मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी बकरियों को चराने काली नदी की ओर गया था। इसी दौरान एक बकरी पानी पीने के लिए नदी की ओर जाने लगी। उसे पकड़ने के लिए सौरभ नदी किनारे पहुंच गया। इसी दौरान मगरमच्छ निकलकर आया और उस पर झपट्टा मार दिया। 
विज्ञापन


मगरमच्छ ने सौरभ के पैरों को जबड़े में जकड़ लिया और नदी में खींच ले गया। आसपास भैंस चरा रहे कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी किनारे कई लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने पानी में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। करीब 20 मिनट बाद मगरमच्छ वहां से दूसरी ओर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Crocodile Dragged youth Into River painful death etah news
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

घटना से इलाके में दहशत 

मगरमच्छ के जाने के बाद ग्रामीणों ने सौरभ को पानी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ओनघाट सहित नदी किनारे बसे गांव उज्जैपुर, मिलावली, गढ़ी बेंदुला, अथैया, नगला लक्ष्मण के लोग दहशत में आ गए हैं। नदी की ओर जाने से भी डर रहे हैं। 

ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ कई दिनों से नदी में देखा जा रहा है, लेकिन इसकी सूचना कहीं नहीं दी थी। हादसे के बाद बागवाला सहित कोतवाली देहात की पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बागवाला थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मगरमच्छ ने युवक पर हमला किया था। डूबने से उसकी मौत हुई है।

पहले भी कर चुका है हमले

गांव ओनघाट के रहने वाले अमर प्रताप ने बताया कि मगरमच्छ साल भर से यहां लगातार देखा जा रहा है। करीब आठ-नौ महीने पहले झपट्टा मारकर दो बकरियों को नदी में खींच ले गया था। दो महीने पहले एक महिला पर भी हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी। जिसके चलते लोग नदी के पास जाने से बचते थे। अब इस हादसे के बाद खौफ और ज्यादा बढ़ गया है।

डीएफओ सौरिष सहाय ने कहा कि नदी किनारे मगरमच्छ से हादसे की जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजी गई है लेकिन नदी से मगरमच्छ पकड़ने का प्रावधान नहीं है। गांव वालों को जागरूक किया जाएगा कि नदी आसपास के इलाकों में न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed