{"_id":"5ee9f7faa72e007fd0276683","slug":"crocodile-arrived-in-nursery-from-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः नहर सूखी, नर्सरी में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः नहर सूखी, नर्सरी में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत
Wed, 17 Jun 2020 06:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:04 PM IST
सार
- वन्य जीव संरक्षण की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ
- सात फुट लंबा था मगरमच्छ
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद में नहर सूखने के कारण मगरमच्छ नहर किनारे बनी नर्सरी में पहुंच गया। सुबह जब मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ ने मगरमच्छ पर ईंट-पत्थर फेंके जिसके बाद मगरमच्छ झाड़ियों में घुस गया। सूचना के कई घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने वन्य जीव संरक्षण टीम को जानकारी दी। आगरा से टीम दोपहर मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
दिखतौली नहर पुल के समीप बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को नर्सरी में घूमते हुए देखा। विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग मगरमच्छ पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिससे मगरमच्छ परेशान हो गया।
सूचना पर वन विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौके पर पहुंचा और उसने ग्रामीणों को समझा कर उस पर ईंट पत्थर फेंकने से रोका, वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन्यजीव संरक्षण टीम को फोन कर सूचना दी।

आगरा से टीम मौके पर पहुंची और टीम ने अथक प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कब्जे में लिया। मगरमच्छ सात फीट का था। टीम उसे पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई। टीम में कर्मवीर, मनोज चौहान और अनुज शामिल रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी के सहारे मगरमच्छ आ जाते हैं, लेकिन विगत एक माह से नहर में पानी नहीं आया है, जिससे नहर पूरी तरह सूख गई है। इसी वजह से मगरमच्छ पानी न होने से खेतों में घुस आया है। किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की भी मांग की है।