फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crisis Of Water In 34 Colony

पानी की परेशानीः 34 कॉलोनियों में पाइप लाइन है पर पानी की आपूर्ति नहीं

Fri, 16 Oct 2020 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 16 Oct 2020 12:07 PM IST
सार

जलनिगम ने 2 साल पहले अमृत योजना के तहत नगला हवेली और उसकी तरह इन 34 कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन लिखापढ़ी में
जारी कर दिए। इन सब की रिपोर्ट उसने जलकल विभाग को भी भेज दी है, जिसके बाद दयालबाग की तरह यहां भी पानी के 2 साल के
बिल आने शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Crisis Of Water In 34 Colony
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगला हवेली की तरह 34 कॉलोनियों के 18 हजार लोग पाइप लाइन होने के बावजूद पानी के लिए परेशान हैं। यहां दो साल पहले पाइप लाइन डाल दी गई लेकिन घरों में कनेक्शन नहीं दिए। अब इन लोगों ने मांग की है कि इन्हें पानी दिया जाए।
विज्ञापन


ये कॉलोनियां दयालबाग, कमला नगर और सदर क्षेत्र की हैं। इनमें टैगोर नगर, सुदामा बाग, दयानंद नगर, निराला नगर, सौरभ कुंज, पुरुषोत्तम नगर, तुलसी बाग, दयानंद बाग, नटराज पुरम, कावेरी कुंज, सुभाष नगर, अवधेश पुरी, अमिता बिहार, अनुराग नगर, रोशन बाग, दुर्गा नगर, जागेश्वर नगर, प्रेमानंद, शिवपुरी, आदर्श नगर, राधिका बिहार, मीनाक्षीपुरम, डिफेंस स्टेट, बालाजी नगर, सुधा बाग, ओम बिहार, ब्रिज बिहार, बुंदू कटरा, सेवला, उखर्रा शामिल हैं।
विज्ञापन


अंधेरगर्दी : पानी दिया नहीं, बिल वसूली के लिए भेज दी रिपोर्ट
जलनिगम ने 2 साल पहले अमृत योजना के तहत नगला हवेली और उसकी तरह इन 34 कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन लिखापढ़ी में जारी कर दिए। इन सब की रिपोर्ट उसने जलकल विभाग को भी भेज दी है, जिसके बाद दयालबाग की तरह यहां भी पानी के 2 साल के बिल आने शुरू हो जाएंगे। दयालबाग में 10 से 12 हजार का 2 साल का बिल लोगों के पास पहुंचा तो वह चौंक गए। एक बूंद पानी भी उनके घर नहीं आया लेकिन दस हजार रुपये का बिल उनके पास भेजा गया है। इन कॉलोनियों के लोगों के पास भी बिल भेजने की तैयारी की जा रही है। जलनिगम के रिकॉर्ड में यह 2 साल पहले शामिल कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम दो साल पहले आई, कनेक्शन अब तक नहीं
2 साल पहले पानी का कनेक्शन करने के लिए टीम आई थी लेकिन इसमें गंगाजल अभी तक नहीं आया। हम लोग अपने सबमर्सिबल पंप से पानी ले रहे हैं - रामेश्वर शर्मा, निराला नगर

पानी मिला नहीं, बिल दस हजार रुपये का आया
जिन लोगों के घर गंगाजल देने के लिए कनेक्शन दिए गए थे, उनके पास 10 हजार के बिल भेजे गए हैं लेकिन यह गलत है। हमें एक बूंद पानी भी नहीं मिला है फिर बिल किस बात का भेजेंगे। - शांति सिन्हा, टैगोर नगर

एक दूसरे पर टाल रहे अफसर 
जलकल विभाग की जिम्मेदारी

हमने पानी की लाइन बिछाकर कनेक्शन दे दिए हैं। अब जिम्मेदारी जलकल विभाग की है। पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है, यह देखना जलकल विभाग का काम है। उनकी टंकियों से कॉलोनी के बीच में क्या समस्या है। यह उन्हें देखना है। - महेश कुमार गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम

हमें हैंडओवर करे जल निगम

नगला हवेली की तरह इन कॉलोनियों में अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है, उनमें पानी देने के लिए व्यवस्था की जाए। जल निगम ने कनेक्शन दिए हैं तो हमें हैंडओवर करें। हमने जल निगम को पत्र लिखकर संयुक्त निरीक्षण के लिए कहा है ताकि पेयजल व्यवस्था की जा सके। - आर एस यादव, महाप्रबंधक, जलकल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed