फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminal involved in looting stolen vehicles arrested

UP: चोरी की गाड़ियों से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, तीन दिन पहले बैंककर्मी युवती से की थी लूट

Sat, 19 Oct 2024 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 08:12 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने चोरी की गाड़ियों से लूट करने वाले बदमाश  को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले बैंककर्मी युवती से हुई लूट में भी इसी का हाथ निकला। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
Criminal involved in looting stolen vehicles arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित प्रतीक एंक्लेव में बैंककर्मी युवती से मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह साथी के साथ बाइक चोरी करता है। फिर चोरी की गाड़ियों से चेन, पर्स, मोबाइल लूटता है। उसके पास चोरी की छह गाड़ियां भी मिली हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि 15 अक्तूबर को ताजगंज क्षेत्र की गेट बंद काॅलोनी प्रतीक एंक्लेव में बैंककर्मी दिव्या यादव के साथ लूट हुई थी। साहसी दिव्या बदमाश से भिड़ गई थीं लेकिन वह भाग निकला था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व पूछताछ की मदद से नगला मेवाती के पास स्थित कांशीराम आवास पहुंची। एक लुटेरे की पहचान फरदीन के रूप में हुई। पता चला कि फरदीन का पिता भी चोरी में वांछित है।
विज्ञापन


फरदीन पर 6 से अधिक मुकदमे हैं। पहले भी जेल जा चुका है। वह मूलत: धनौली, मलपुरा का निवासी है। शहीद नगर निवासी रिजवान उसका दोस्त है। दोनों चोरी और लूट करते हैं। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त स्कूटी और 5 बाइकें बरामद कीं। सभी चोरी की हैं। लूट का मोबाइल भी आरोपी के पास मिला। आरोपी ने 24 सितंबर को लूट की दो वारदात की थी। एक महिला से पर्स और दूसरी से चेन लूटी थी। लूट में प्रयुक्त स्कूटी ताजनगरी से चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed