फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal catched in police encounter

कासगंज में मुठभेड़ पुलिस ने दबोचा 25000 का इनामी बदमाश

Sun, 10 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
criminal catched in police encounter
कासगंज में सहावर-अमांपुर मार्ग पर खितौली पुलिया के निकट हुई मुठभेड के बाद घायल बदमाश को ले जाती प? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुशीया उर्फ ईदल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ सहावर-अमांपुर मार्ग पर खितौली पुलिया के पास हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से सुशीया घायल हो गया। उसका साथी आरिफ फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि सुशीया उर्फ ईदल शातिर किस्म का बदमाश है। इसके विरुद्ध कासगंज, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और एटा के थानों में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 12 मामलों में फरार चल रहा था। शनिवार रात को एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बाइक सवार बदमाश गोरहा नहर के रास्ते किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में गंजडुंडवारा, पटियाली की ओर जा रहे हैं। इस पर एसओजी टीम ने खितौली पुलिया पर पहुंचकर थाना सहावर पुलिस के साथ चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 9.45 बजे दो बाइक सवार आते दिखाई दिए, जब पुलिसवालों ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा बदमाश आरिफ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा सुशीया को हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी से सीएचसी सहावर भिजवाया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में दोनों ओर से चलीं सात गोलियां
कासगंज। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच 7 राउंड गोलियां चलीं। तीन गोलियां बदमाशों ने चलाईं। वहीं, पुलिस टीम की ओर से 4 गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed