फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot dead in election rivalry

चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 19 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 19 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in election rivalry
पांच साल पहले शुरू हुई प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते गुरुवार शाम चित्राहाट के शाहपुर गूजर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। खूनी रंजिश में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद गांव तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है।  
विज्ञापन

चित्राहाट के शाहपुर गूजर गांव में आठ मई 2011 को प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर वीर किशोर के पुत्र अजय पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोप में पूर्व प्रधान इंद्राज सिंह अभी भी जेल में हैं। सात आरोपी रॉकी, चंद्रपाल, विमलेश, गोविंद, गुड्डू, अजब सिंह जमानत पर छूटे तो रॉकी (22) पुत्र इंद्राज सिंह अपनी ननिहाल भिंड में जाकर रहने लगा। गुरुवार की दोपहर को वह घर आया था। शाम लगभग चार बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर हमलावरों से रॉकी की गुत्थमगुत्था होने के निशान मिले हैं। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुुंचे परिवारीजनों को रॉकी का शव मिला। हमलावर यमुना के बीहड़ में भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, हमलावरों के घरों में ताले लटक गये हैं।
विज्ञापन

रंजिश के चलते गांव छोड़ रहे लोग
बाह। पांच साल पहले प्रधानी के चुनाव की रंजिश में चित्राहाट के शाहपुर गूजर गांव में वीर किशोर और इंद्राज सिंह के परिवार में खूनी खेल शुरू हुआ था। इसमें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक के बाद एक लगातार चार मौतों से दहशत में आए ग्रामीण गांव छोड़कर जाने लगे हैं। से पलायन करने लगे हैं। बता दें
विज्ञापन
विज्ञापन

1.
आठ मई 2011 में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में वीर किशोर के पुत्र अजयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप तत्कालीन प्रधान इंद्राज पक्ष पर लगा था।
2.
इंद्राज पक्ष की इंद्रवती 21 मई 2014 को बाइक से अपने नाती रॉकी के साथ शाहपुर ब्राह्मण गांव की बैंक से लौट रही थी। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि नाती रॉकी घायल हो गया था। आरोप वीर किशोर पक्ष पर लगा था।
3.
30 अक्तूबर 2014 को इंद्राज पक्ष के रामराज की हत्या हो गई थी और अब रॉकी की हत्या कर दी गई। खूनी रंजिश में एक के बाद एक चार हत्याओं से गांव के लोग दहशत में हैं।

परिवारीजनों ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बाह। शाहपुर गूजर में रॉकी की हत्या के मामले में परिवारीजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चित्राहाट थाने के दो सिपाहियों की आरोपी पक्ष से रिश्तेदारी है। इससे पहले हो चुकी तीन हत्याओं के बाद भी पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो रॉकी की जान नहीं जाती। उन्होंने पुलिस की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed