बहन की शादी के वक्त भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मातम में बदली शहनाई की गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ग्राम नगला कंचन के समीप वारदात को अंजाम दिया। मृतक की चचेरी बहन की शादी हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही शहनाई की गूंज चीत्कार में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
औंछा के ग्राम बुड़र्रा निवासी 18 वर्षीय अनूप पुत्र छोटेलाल की चचेरी बहन की शादी हो रही थी। कुछ रिश्तेदार जसराना आ गए थे। रात में कोई सवारी न मिलने के कारण अनूप अपने बहनोई बृजमोहन के साथ लेने जसराना जा रहे थे।
घर में हो रही थी चचेरी बहन की शादी
बृजमोहन को मरा समझ बदमाश मौके से फरार हो गए। रात तकरीबन एक बजे बृजमोहन को होश आया। उसने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। अनूप की हत्या होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बृजमोहन की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उनकी कुछ लोगों से लड़ाई हुई थी और थाने में यह मामला पहुंचा था। फिलहाल परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।