{"_id":"5f7fd1503a9ecb435e22dd90","slug":"youngman-shot-died-in-mainpuri-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनी, घात लगाकर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरी: गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनी, घात लगाकर किया हमला
Fri, 09 Oct 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला,मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला,मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन और मौके पर पहुंची पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधीनगर में शुक्रवार सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पशुवाड़े में भैंस को चारा डालने गया था, तभी घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
नवीन मंडी के पास स्थित मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी सुरेंद्र यादव (23) पुत्र अजीत कुमार यादव शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर बने पशुवाड़े में भैंस को चारा डालने गया था। यहां युवक पर हमला कर दिया, हमलावरों ने युवक के सिर में गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। परिजनों की ओर से वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।

Trending Videos
सूचना पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों के साथ ही फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के बड़े भाई नरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के रहने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप, भाई सोमेंद्र उर्फ बिट्टू व महेंद्र की पत्नी मधु ने उसके खिलाफ कुछ समय पहले लड़ाई झगड़े का झूठा मामला दर्ज कराया था।
अधिवक्ता और उसका परिवार पशु बांधने को लेकर रंजिश मानता चला आ रहा है। आए दिन भैंस की नांद को लेकर झगड़ा करते थे। इन्हीं लोगों ने सुबह भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप लगाया कि वादी व उसकी मां शीतला देवी पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए अधिवक्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वैड टीम ने जांच की है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अजय कुमार पांडेय, एसपी