{"_id":"5c3acb2abdec2273344b0483","slug":"young-man-shot-dead-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
Sun, 13 Jan 2019 10:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के चौमुंहा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव में रास्ते में पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
चौमुंहा के मोहल्ला दाऊद निवासी बिहारी पुत्र गिल्ला एक यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस के मुताबिक बिहारी रात को खाना खाने के बाद गांव में घूमने के लिए निकला था।
विज्ञापन
घर के पास में ही कुछ लोगों ने उसके गोली मारी है। गोली सिर में लगी है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। जैंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। लेकिन पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।