फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in firozabad

फिरोजाबाद में गोली मारकर फल विक्रेता की हत्या, दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 25 Jul 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
young man murdered in firozabad
जमीन पर पड़ा युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद क्षेत्र लक्ष्मी नगर निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र श्यामपाल सिंह चौहान मैनपुरी चौराहे पर फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वो मंगलवार देर रात ठेले को घर ले जाने की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए और गाली-गलौज करते हुए सोनू के ऊपर तीन फायर कर दिए। इसमें सोनू के सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

young man murdered in firozabad
मौके पर एसएसपी सचिंद्र पटेल व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।  

बताया गया है कि दिन में कुछ लोगों का फल विक्रेता सोनू से विवाद हुआ था। उसके बाद देर रात यह घटना हो गई। सोनू की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके परिवार में माता पिता, पत्नी बिट्टो और बेटा-बेटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed