फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered by his brother for land in firozabad

घर में सो रहे बड़े भाई की कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या, जमीन बनी जान की दुश्मन

Thu, 11 Apr 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
young man murdered by his brother for land in firozabad
फिरोजाबाद जिले में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने कुल्हाड़ी के प्रहार से अपने बड़े भाई को मौत की नींद सुला दिया। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी कमलेश का अपने बड़े भाई मोहर सिंह से जमीन को लेकर विवाद था। आरोप है कि बुधवार रात कमलेश ने घर में सो रहे अपने बड़े भाई मोहर सिंह पर कुल्हाडी से हमला कर दिया। उसके प्राण निकलने तक कुल्हाड़ी से वार किए। 
विज्ञापन


वारदात के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं आरोपी कमलेश मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर गुरुवार सुबह थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मुस्कान ने हत्यारोपी देवर कमलेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या हुई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 




आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed