फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder in agra

अर्जुन नगर में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 03 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
young man murder in agra
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में सोमवार दोपहर 12 बजे भगत सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपाचे बाइक पर आए दो हमलावरों ने उसके सिर में नजदीक से दो गोलियां मारीं। पुलिस उसे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर निवासी भगत सिंह पर 12 जनवरी को भी जानलेवा हमला किया गया था। अपाचे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। तब गोली कमर के पास लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से वह अपने दोस्त वेस्ट अर्जुन नगर निवासी बृजमोहन के घर में रह रहा था। वह दीवानी में एक अधिवक्ता के दफ्तर में मुंशी था। मगर, गोली लगने के बाद से काम पर नहीं जा रहा था। सुबह 12 बजे दोस्त के घर से अयोध्या कुंज जाने के लिए एक्टिवा स्कूटर से निकला था। 200 मीटर की दूरी पर बाल भारती स्कूल के पास उसने टर्न किया, बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। वहां से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन का गेट भी है। बदमाशों ने उसके सिर में दो गोलियां मारी और भाग निकले। वह गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। भगत सिंह के पिता रोडवेज में कर्मचारी थे। तीन साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां की भी कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में वह अकेला था। बृजमोहन के भतीजे जीतू ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शाहगंज का कहना है कि हत्या के पीछे रंजिश की आशंका है।
विज्ञापन



जानलेवा हमले में जेल में बंद है मृतक का साढ़ू
12 जनवरी को हुए हमले के मामले में भगत ने डिफेंस एस्टेट निवासी अपने साढ़ू तालेवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में भगत सिंह गवाह भी था। गोली लगने के बाद वह कोर्ट जाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तालेवर तब से जेल में है। पुलिस का कहना है कि तालेवर से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इस घटना के पीछे यही रंजिश भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह पर भी हत्या सहित दर्ज हैं पांच मुकदमे
इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि थाना रकाबगंज क्षेत्र में कई साल पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेें भगत सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल भी गया था। जमानत पर रिहा हुआ था। उसकी पत्नी ममता ने भी जानलेवा हमला, मारपीट का मुकदमा कई साल पहले दर्ज कराया था। इसके अलावा भी उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।


कई साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
इंस्पेक्टर का कहना है कि भगत सिंह को उसकी पत्नी कई साल पहले छोड़कर चली गई थी। वह बेटी को भी साथ ले गई थी। साढ़ू तालेवर ने ममता को कुछ दिन अपने घर पर रखा था। तब से ही भगत सिंह और तालेवर में विवाद चल रहा था। ममता अब बेटी के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed