फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man kidnapped during pm narendra modi rally in etah

पीएम मोदी की रैली से लापता हुआ युवक मथुरा में मिला, पुलिस को बताईं चौंकाने वाली बातें

Thu, 25 Apr 2019 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
young man kidnapped during pm narendra modi rally in etah
पीएम मोदी की रैली से लापता हुए युवक को पुलिस ने किया बरामद
एटा में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से लापता हुए सभासद पति को पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। उसे रैली से निकलते ही ईको कार सवारों ने अपहरण कर लिया था, लेकिन अपहरणकर्ता उसे मथुरा छोड़ गए। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


कासगंज के गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी सभासद पति दिलीप गुप्ता पुत्र राममहेश को पुलिस ने बुधवार को मथुरा से रहस्यमय तरीके से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरामद युवक ईको कार से अपहरण होने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


दिलीप के मुताबिक वो 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचा था। तभी उसका किसी ने मोबाइल निकाल लिया था। वो मोबाइल तलाशने बाहर निकल आया, तभी ईको कार सवार लोग उसे जबरन ले गए। उन्होंने समोसा खिलाकर बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे मोबाइल और दो सौ रुपये देकर मथुरा में छोड़ गए। होश में आने पर उसने देर शाम परिजनों से फोन बात की। घरवाले पुलिस लेकर मथुरा पहुंच गए और लापता युवक को बरामद कर लिया। 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बरामद युवक से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed