फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies after being shot by revolver during party in agra

आगरा: पार्टी के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, थाने में हंगामा

Tue, 01 Dec 2020 11:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Dec 2020 11:21 AM IST
सार

  • थाना एत्माद्दौला के स्टेशन रोड की घटना, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, पार्टी के दौरान चली थी गोली

विज्ञापन
young man dies after being shot by revolver during party in agra
थाना एत्माद्दौला में परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के स्टेशन मार्ग पर सोमवार रात को एक युवक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता का कहना है कि युवक अपने दोस्त के साथ पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान दोस्त की रिवॉल्वर से गोली चल गई। उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर निवासी आदिल पुत्र जब्बार पेंटर था। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को उसे एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आदिल के बाई तरफ कंधे में गोली लगी हुई थी। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन एस एन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह आदिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने स्टेशन मार्ग पर पहुंचकर जांच की। लोगों से पूछताछ में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। लोगों का कहना था कि अगर गोली चलती तो अन्य लोगों को भी  पता चल जाता। मगर, ऐसा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने अस्पताल में कराया था भर्ती

सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि आदिल को उसके दोस्त धर्मेंद्र ने भर्ती कराया था। दोनों पार्टी मना रहे थे। तभी धर्मेंद्र की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली आदिल को लग गई। पहले परिजन कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे थे। इलाज के दौरान आदिल से बयान लिए गए थे। 

उसने पूरी घटना की जानकारी दी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी की गई है। धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, परिजनों ने थाना एत्माद्दौला में हंगामा किया। पत्नी का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। दो बच्चों से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed