फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide by hanging in etah

पत्नी ने किया शराब पीने का विरोध तो नशे में धुत पति ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
young man committed suicide by hanging in etah
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
एटा के कस्बा बागवाला में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने ऐसा कदम उठाया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


बागवाला निवासी रमन कुमार (38) पुत्र ऋषि कुमार शराब पीने का आदी थी, जिसका पत्नी विरोध करती थी। बताया गया है कि शुक्रवार शाम को रमन शराब पीकर घर आया। पत्नी टोका तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। देर रात तक वो हंगामा करता रहा। 
विज्ञापन


इसी दौरान नशे में धुत रमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब तब परिजन कमरे का दरवाजा खोल पाते, उससे पहले रमन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed